फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में नई छात्र परिषद का गठन, चेतन बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग के यश माथुर बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से आयोजित चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से छात्र परिषद का गठन किया गया। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के चेतन कटारिया को अध्यक्ष, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग के यश माथुर को उपाध्यक्ष और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज की भारती लाकड़ा को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन

सात यूनिवर्सिटी स्कूल के सात छात्र-छात्राओं को इस छात्र परिषद में कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने नए छात्र परिषद के लिए चुने गए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें