फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सब-इंस्पेक्टर 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, मामले के निपटारे के लिए मांगे थे दो लाख रुपये

Fri, 05 Dec 2025 06:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सतर्कता इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संगम विहार की एक महिला ने गुरुवार को शिकायत दी थी कि एसआई नमिता जो उसके दर्ज मामले की जांच अधिकारी हैं, ने मामले को अनुकूल रूप से निपटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई (विजिलेंस ब्रांच) ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब महिला पुलिसकर्मी भी रिश्वत लेने के मामले में लगातार पकड़ी जा रही हैं।

विज्ञापन


सतर्कता इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संगम विहार की एक महिला ने गुरुवार को शिकायत दी थी कि एसआई नमिता जो उसके दर्ज मामले की जांच अधिकारी हैं, ने मामले को अनुकूल रूप से निपटाने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने धमकी दी थी कि पैसे न देने पर मामला कमजोर कर दिया जाएगा। नमिता संगम विहार थाने में तैनात है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता इकाई ने बृहस्पतिवार शाम थाने में रिश्वत के पैसे की वसूली के लिए जाल बिछाया। पूर्वनिर्धारित समय पर शिकायतकर्ता आरोपी से मिली, जिसने पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये मांगे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह रकम उसकी टेबल पर रखी फाइल में रख दे। जैसे ही पैसा फाइल में रखा गया टीम मौके पर पहुंची और एसआई नामिता को रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें