फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का इंतजार खत्म: DU में कब से शुरू होगी फर्स्ट ईयर की क्लास, हो गया साफ; विश्वविद्यालय ने दी जानकारी

Sat, 03 Aug 2024 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए नया सत्र शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। नए छात्रों के लिए इस बार नए सत्र की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। 
विज्ञापन
चाय की दुकान पर झोले में टंगा मिला नवजात शिशु - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए नया सत्र शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। नए छात्रों के लिए इस बार नए सत्र की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। उसी दिन से कक्षाएं शुरु हो जाएंगी। स्नातक के छात्रों के लिए नया सत्र एक अगस्त से शुरू होना था लेकिन सीयूईटी रिजल्ट जारी होने में देरी के कारण दाखिले नहीं हो सके। इस कारण से सत्र शुरू होने में भी देरी हो रही है।

विज्ञापन

डीयू ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया। अगस्त में कक्षाएं शुरू होने के बाद मिड सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होंगे। मिड सेमेस्टर ब्रेक के बाद कक्षाओं की शुरूआत 4 नवंबर से होंगी। परीक्षाओं की तैयारी व प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। जबकि थ्यौरी परीक्षाओं की शुरुआत छह जनवरी से होगी। शीत कालीन अवकाश की शुरूआत 25 जनवरी से होगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र अगले साल 20 जून को समाप्त होगा।

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 27 जनवरी से शुरू होगा
दूसरा सेमेस्टर 27 जनवरी 2025 को शुरू होगा। इस सेमेस्टर में नौ मार्च से 16 मार्च तक मिड सेमेस्टर ब्रेक होंगे। इसके बाद फिर से कक्षाओं की शुरूआत 17 मार्च से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 25 मई से अवकाश मिलेगा। लिखित परीक्षाएं सात जून से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र में 29 जून से 20 जुलाई 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे, इसी के साथ प्रथम वर्ष समाप्त हो जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि जब तक सीयूईटी यूजी नहीं था, तब तक डीयू का अकादमिक कैलेंडर नियमित और व्यवस्थित रहता था। दाखिले, परीक्षा और अवकाश के संबंध में सत्र शुरू होने से पहले तय हो जाता था। लेकिन सीयूईटी आने के बाद से हर साल सत्र शुरू करने में देरी हो रही है और छात्र प्राइवेट संस्थानों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते सप्ताह ही सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी किया गया है। उसके बाद डीयू ने दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण की घोषणा की है। पहली सीट आवंटन सूची 16 अगस्त को जारी होगी और दूसरी 25 अगस्त को जारी की जाएगी इस तरह से दाखिले के दो राउंड संपन्न होने के बाद 29 अगस्त से कक्षाओं की शुरूआत कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें