पेंशनधारकों को अब मैनुअल पेंशन लेने में परेशानी हो सकती है क्योंकि, राज्य सरकार नए साल से पेंशन बैंक अकाउंट में भेजेगी। इस बाबत सूचना जिला प्रशासन को भेज दी गई है। साथ ही आधार कार्ड को भी बनवाने पर जोर दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि अभी भी काफी संख्या में लाभपात्रों को पेंशन मैनुअल तरीके से बांटा जाती है। कई बार पेंशन बिचौलिए और विभागीय अधिकारी खा जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
इसको देखते हुए सरकार ने सभी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने यहां लाभपात्रों की पेंशन बैंक खाते में ट्रांसफर करे।
इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और पात्र लोगों को लाभ मिलेगा। जारी पत्र में कहा गया है कि सभी पेंशनधारकों का खाता 31 दिसंबर तक हर हाल में खुल जाना चाहिए।