शहर में पहले चार क्लस्टर में पार्किंग शुरू होनी थी, जिसे बाद में तोड़कर छह क्लस्टर में कर दिया गया। इसमें अब जाकर तीन क्लस्टर में ठेकेदारों ने काम शुरू किया है। अभी भी तीन क्लस्टर में पार्किंग ठेका शुरू होना है। पहले चरण में क्लस्टर-1, 3 और 5 में पार्किंग शुरू की जा रही है।
वेंडर को वर्दी और मार्किंग जरूरी
बताया गया था कि नई पार्किंग शुरू होने के समय वेंडर वर्दी में दिखेंगे। पूरी पार्किंग की मार्किंग कराई जाएगी और पार्किंग स्पेस को पीले रंग से घेरा जाएगा। सभी जगह बोर्ड लगाया
जाएगा। इनमें से कुछ काम तो हुआ है लेकिन कई काम अभी भी बाकी हैं।