फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची को दी नई जिंदगी, दिमाग से निकाला क्रिकेट बॉल जितना ट्यूमर

Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो साल की अक्षरा के दिमाग से क्रिकेट बॉल के आकार का ट्यूमर फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकालने में सफलता पाई है। एक माह पहले हुए ऑपरेशन के बाद अक्षरा पूरी तरह से स्वस्थ है। हालांकि उसका इलाज करीब एक साल तक चलेगा।
विज्ञापन


अस्पताल के न्यूरो सर्जरी एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. विक्रम दुआ ने बताया कि बच्ची शरीर के बाएं हिस्से की कमजोरी से पीड़ित थी, उसे सिरदर्द और लकवा की शिकायत थी।

जांच में पाया गया कि दिमाग में  8सेमी बाई 6सेमी बाई 6सेमी आकार का ट्यूमर है। लगभग क्रिकेट की गेंद के आकार का यह ट्यूमर दिमाग के बाएं हिस्से को दबा रहा था जिससे बच्ची को स्थायी शारीरिक या मानसिक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये थी सबसे बड़ी चुनौती

दो साल की बच्ची के शरीर में करीब सात सौ ग्राम ही खून होता है, ऐसे में ऑपरेशन के दौरान खून की कम से कम बर्बादी होना बड़ी चुनौती थी।

पांच घंटे चले ऑपरेशन में सिर्फ एनिस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. विनी कपूर ने बच्ची की शारीरिक स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और मात्र 125 एमएल खून का ही नुकसान होने दिया गया।

ऑपरेशन के एक माह बाद अब अक्षरा पूरी तरह से स्वस्थ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें