फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की लड़कियों को यूपी सरकार का तोहफा

Thu, 06 Feb 2014 09:09 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के होशियारपुर में बालिका इंटर कॉलेज परियोजना पर प्राधिकरण की आखिरी मंजूरी के साथ सीईओ की मुहर लग गई है। अगले दस दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज के प्रस्ताव को सीईओ रमा रमण ने हरी झंडी दे दी। अब ठेकेदार के साथ बॉन्ड बनवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। लिहाजा 15 फरवरी के आसपास काम शुरू करने की तैयारी है।

इसे बनाने में लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनने वाले इस इंटर कॉलेज की घोषणा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अप्रैल 2013 को की थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन के परियोजना अभियंता आरएस यादव ने बताया कि बॉन्ड तैयार होते ही काम शुरू करवाया जाएगा। वहीं होशियारपुर के ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि गांव में कॉलेज बनना बहुत जरूरी था। मुख्यमंत्री ने गांव की इस समस्या पर ध्यान दिया है। उन्होंने प्राधिकरण के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव की लड़कियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सोरखा में इंटर कॉलेज का प्रस्ताव मंजूर
नोएडा के सोरखा में बालिका इंटर कॉलेज बनाने के लिए ग्राम प्रधान नरेश यादव के प्रस्ताव को प्राधिकरण के सीईओ ने स्वीकृति दे दी है। सीईओ ने वर्क सर्किल छह को जमीन चिह्नित करने के लिए कहा है। नरेश यादव ने बताया कि गांव में कोई इंटर कॉलेज न होने से लड़कियों को दिक्कत आ रही थी। वहीं, इसी गांव में प्राथमिक स्कूल बनवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। एक प्राथमिक स्कूल गांव में पहले से ही है, लेकिन आबादी ज्यादा होने के कारण प्रधान की ओर से एक और स्कूल बनवाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें