फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दिल्ली में पुलिस की मदद के लिए 100 नहीं 112 नंबर करें डायल

Wed, 25 Sep 2019 05:17 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्लीवासियों को बुधवार से पुलिस की मदद के लिए 100 की जगह 112 नंबर डायल करना पड़ेगा। इस नंबर पर डायल करने वाले जरूरतमंदों के लिए एम्बुलेंस, फायर और पुलिस जैसी तमाम आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की शुरुआत के साथ ही बुधवार से नए नंबर को लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए नई प्रणाली के तहत 112 नंबर से डायल नंबर 100 (पुलिस), 101 (दमकल) और 108 (स्वास्थ्य) सेवाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है। इससे पहले इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक आपात नंबर थे। कई बार कुछ नंबरों के व्यस्त होने के कारण फोन मिल पाना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन नई प्रणाली के लागू हो जाने के बाद से लोगों को इन दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। 

मालूम हो कि बीते 20 सितंबर को चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पहली एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली को लांच किया था। इसके लागू हो जाने के बाद लोगों को अलग-अलग परिस्थितियों के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें