ट्रक को त्रिपाल से कवर किया हुआ था
ट्रक मालिक व चालक भी बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों की मजबूरियों का फायदा उठा रहे थे। ट्रक चालक 33 प्रवासी मजदूरों को यूपी व बिहार ले जा रहा था। कोटला मुबारपुर थानाध्यक्ष अजय नेगी की टीम ने पिकेट चेकिंग के दौरान ट्रक को कपड़ लिया। ट्रक पर आवश्यक सेवा वाहक औषधी लिखा हुआ था। हर एक मजदूर से 1800 रुपये किराया तय हुआ था।
ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को किया जब्त
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 13 मई को ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया था। थानाध्यक्ष अजय नेगी की टीम ने ड्राइवर से दवाईयां सप्लाई करने के संबंध में कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। ट्रक के कवर को हटाया तो उसमें 33 प्रवासी मजदूर थे।
पुलिस ने रणहौला व मायपुरी थाना पुलिस की मदद से इन मजदूरों को उनके घर भिजवा दिया। इन मजदूरों को यूपी में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व बांदा आदि जगहों पर जाना था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हरीराम को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।