अनिल बैजल को दिल्ली के एलजी बने अभी कुछ ही समय हुआ है और केजरीवाल सरकार से उनका भी टकराव दिखने लगा है।
दरअसल दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों का किराया कम करने वाले प्रस्ताव की फाइल एलजी को भेजी थी जिसे उन्होंने लौटा दिया है।
जानकारी के अनुसार एलजी ने फाइल वापस करते हुए कहा है कि डीटीसी बसों का किराया वैसे भी 2009 के बाद से नहीं बढ़ाया गया है, इस वजह से उसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।