फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली: तीन राज्यों से दिल्ली पहुंचे मासूम की डॉक्टरों ने बचाई जान

Sat, 19 Sep 2020 04:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्चा
विज्ञापन
तीन राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंचे मासूम की डॉक्टरों ने जान बचाई। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन माह के इस शिशु को जन्मजात हृदय विकार (सीएचडी) से बचा लिया। मासूम विक्रांत जन्म से ही कई तरह के हृदय विकार थे जिनके इलाज के लिए तत्काल सर्जरी आवश्यक थी। 
विज्ञापन


मूलरुप से बिहार के कटिहार निवासी विक्रांत के जन्म के बाद परेशानियों का पता चला। अभिभावकों ने अस्पताल में दोबारा परामर्श लिया लेकिन महामारी के चलते बच्चे की सर्जरी नहीं की जा सकी। बिहार से कोलकात्ता और फिर दिल्ली आने के बाद डॉ पार्वती अय्यर ने इस केस को संभाला। कोलकाता से दिल्ली तक सड़क मार्ग से आने के बाद बच्चे की हालत काफी बिगड़ने लगी थी और उसे सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी।

डॉ पार्वती अय्यर ने बताया कि दिल्ली आने के बाद बीते 20 अगस्त को डॉ के एस अय्यर की निगरानी में सर्जरी की। फिलहाल शिशु पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। रूटीन जांच के लिए डॉक्टर ऑनलाइन ही अभिभावकों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें