फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले गए दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता, डॉ. ईश सिंघल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Mon, 03 Aug 2020 09:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. ईश सिंघल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल को दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सिंघल को शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस का प्रवक्ता का पद संभालने की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि आधिकारिक ऑर्डर सोमवार को जारी किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी मंदीप सिंह रंघावा संभाल रहे थे। उन्हें अब दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में भेज दिया गया है। 

डॉ. ईश सिंघल को ड्यूटी करते हुए कोरोना हो गया था। वह हाल ही में ड्यूटी पर लौटे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक के पद पर तैनात अमरेंद्र कुमार सिंह को लाईसेंसिंग, दिल्ली आने पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ईश्वर सिंह को आर्म्स फोर्स, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, विजिलेंस के पद पर तैनात  धीरज कुमार को पीएण्डएल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक पुष्पेन्द्र कुमार को विजिलेंस, डीसीपी लाईसेसिंग आसिफ मोहम्मद अली को विजिलेंस, डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा वर्षा शर्मा को विजिलेंस और डीसीपी विजिलेंस  मोहम्मद अली को डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें