फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय! अपने घर का सपना हुआ और महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कल रेट में अलग-अलग जगहों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। गांवों में भी काफी उछाल आया है। इनमें नहर पार के जमीनों की कीमत 1.25 करोड़ प्रति एकड़ हो गई है। नहर पार बस रहे ग्रेटर फरीदाबाद के क्षेत्र की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यहां पर अभी तक 1.15 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की कीमत थी, जिसे नए सर्कल रेट में बढ़ाकर 1.25 करोड़ प्रति एकड़ कर दी गई है।
विज्ञापन


हुडा के सेक्टरों में रिहायश के मामले में सबसे महंगा सेक्टर 15 बना हुआ है। पिछले साल यहां पर सर्कल रेट 37 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड थे, जो अब बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिए गए हैं। इतनी महंगी जमीन किसी अन्य सेक्टर में नहीं है। बूथ और एससीएफ के मामले में भी यह सबसे महंगा है। बूथ का रेट यहां 95 हजार और एससीएफ का 90 हजार रखा गया है।

सबसे महंगा फावड़ा सिंह चौक

कॉलोनियों में इरोज और चार्म्सवुड का जलवा बरकरार है। सूरजकुंड रोड स्थित इरोज कॉलोनी रिहायशी में कलेक्टर रेट पिछले साल 30 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड था, लेकिन इस साल यह बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है। चार्म्सवुड में कॅमर्शियल सर्कल रेट 55 हजार रुपये प्रति स्कवायर फीट से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिए गए हैं।

शहर में व्यावसायिक कलेक्टर रेट में एक-दो चौक मेन मार्केट से फावड़ा सिंह चौक और गुरुद्वारा चौक का हिस्सा सबसे महंगा है। यहां पर व्यावसायिक जमीन के कलेक्टर रेट 87 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड रखे गए हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा कीमत नेहरू ग्राउंड में 70 हजार रुपये प्रति स्कवायर यार्ड है।

कॉलोनियों के सर्कल रेट

कॉलोनी का नाम----------रिहायशी (प्रति स्कवायर यार्ड)
इरोज कॉलोनी------------------35000
चार्मवुड कॉलोनी----------------35000
ग्रीन फिल्ड कॉलोनी------------30000
दुर्गा बिल्डर कॉलोनी-----------20000
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी---------------22000
स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी----------22000
कांत इंकलेव-------------------30000
अशोका इंकलेव----------------30000
सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी-----25000

50 लाख प्रति एकड़ और उससे अधिक वाले गांव

मवई---------------------60 लाख
मेवला महाराजपुर--------60 लाख
नचौली-------------------55 लाख
इस्माइलपुर--------------50 लाख
गाजीपुर------------------65 लाख
लकड़पुर------------------65 लाख
नंगला गुजरान------------65 लाख
नावदा खोह --------------80 लाख
बड़खल--------------------55 लाख
मांगर --------------------50 लाख
विज्ञापन

शहर की समीपवर्ती कॉलोनियों के सर्कल रेट

प्रति स्कवायर यार्ड
बाबा नगर---12000, बसेलवा कॉलोनी---12000, भूड़ नगर---12000, डबुआ कॉलोनी---14000, दयालबाग---20000, ओल्ड फरीदाबाद---18000।

गोपी कॉलोनी---12000, कृष्णा कॉलोनी---12000, जवाहर कॉलोनी---14000, नीलम बाटा रोड---35000, न्यू बसेलवा कॉलोनी---12000, न्यू कॉलोनी---12000, राजा गार्डन------- 14000, एसजीएम नगर---12000, संजय कॉलोनी---12000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें