फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद धर्म बदलने के लिए किया मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित मोदीनगर में एक अपंजीकृत डाक्टर ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक छात्रा के साथ रेप किया और धर्म बदलने का दबाव बनाकर छात्रा को धार्मिक क्रिया करने के लिए भी मजबूर  किया।
विज्ञापन


आरोपी के शादी से इनकार करने और आरोपी के तीन बच्चों के पिता होने की असलियत सामने आने पर छात्रा भड़क गई और उसने भोजपुर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला रेप की धारा में दर्ज किया है। आरोपी धौलाना का रहने वाला है और देहरा में क्लीनिक चलता है।

छात्रा भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा की मानें तो तीन साल पहले वह बुआ के परिवार में आयोजित शादी समारोह में मसूरी थाना क्षेत्र के देहरा गांव गई थी। बुआ के मकान के सामने बझैड़ा थाना धौलाना निवासी व्यक्ति का क्लीनिक है।
विज्ञापन

छात्रा को खेत में जाकर किया था रेप

शादी समारोह के दौरान अपंजीकृत डाक्टर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उस वक्त वह मोदीनगर के एक डिग्री कालेज से बीए कर रही थी। आरोप है कि आरोपी बाइक से मोदीनगर आया और शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर छात्रा को खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया।

इसके बाद आरोपी और छात्रा की कई बार मुलाकात हुई। आरोपी ने धर्म बदलने का दबाव बनाते हुए छात्रा को धार्मिक क्रिया सिखाईं। छात्रा ने परिजनों के सामने भी दूसरे धर्म की क्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन परिजन लोकलाज के कारण चुप रहे। हाल ही में छात्रा को पता चला कि आरोपी तीन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

साजिश का भंडाफोड़ होने पर युवती को चलती कार से ढकेला

इससे क्षुब्ध होकर छात्रा बुधवार को आरोपी के घर पर पहुंची और हंगामा किया। इस पर आरोपी छात्रा को निकाह करने के बहाने नाहली गांव ले आया और गांव के बाहर कार से धक्का देकर भाग गया। आरोपी की असलियत सामने आने के बाद पीड़िता ने भोजपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की तलाश में दबिश
एसपी देहात जगदीश शर्मा के मुताबिक मामला रेप की धारा में दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस धौलाना और देहरा गांव में दबिश दे रही है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की जो बयान देगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें