फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स की शाखा से नवजात जुड़वा बच्चे गायब

Sun, 31 Jan 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) शाखा से दिनदहाड़े नवजात बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले जन्मे एक बच्चे को अस्पताल से चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अस्पताल की सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस पूरी घटना में पीड़ित के परिजनों के शामिल होने की भी आशंका जाहिर कर रही है।

दरअसल, सेक्टर चार स्थित पटेल नगर निवासी राखी 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दिन उसने जुड़वा बच्चों (लड़के) को जन्म दिया।

देखभाल के लिए जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन शनिवार सुबह 9:15 बजे परिजनों ने देखा कि दो बच्चों से में एक बच्चा गायब है।

यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत महिला वार्ड में ड्यूटी पर रहने वाली नर्स को इसकी जानकारी दी। इससे अस्पताल में हड़क़ंप मंच गया। नर्स ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।

एसीपी गजेंद्र भारी पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में लगे कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद महिला के पति और उसकी मां की मिलीभगत लग रही है।
विज्ञापन


मेरी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से एक बच्चा अस्पताल से गायब हो गया। यह सारी लापरवाही अस्पताल प्रबंधन की है। -बबलू दास, पीड़ित महिला का पति
मामला गंभीर है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। किसी तरह की लापरवाही के बारे में अभी नहीं कहा जा सकता। -डॉ. शशिकांत, प्रभारी, एम्स शाखा बल्लभ्ागढ़
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें