बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को लुभाने एवं इससे जोडने के लिए नया प्लान लेकर आया है। इसके तहत उपभोक्ताओं को सिर्फ 49 देकर प्लान लिया जा सकता है। यह प्लान को सिर्फ 90 दिनों तक ही प्रमोट किया जाएगा। बीएसएनएल ने इस प्लान के साथ पांच हजार उपभोक्ताओं को जोडने का लक्ष्य रखा है।
इस प्लान से जुडने पर सोमवार से शनिवार को रात 9 से सुबह 7 बजे फ्री कॉलिंग की सुविधा होगी। वहीं रविवार को पूरे दिन फ्री कॉलिंग का फायदा उठाया जा सकेगा। यह प्लान सिर्फ छह महीनों के लिए है।
अगर पुरे महीने में कोई कॉल नही करने पर ग्राहक को 49 रुपये ही देने होगें। इस प्लान से जुडने पर उपभोक्ता को एक सिम कनेक् शन मुफ्त में दिया जाएगा।इसके साथ ही 15 अगस्त से इंटरनेट के सभी प्लान की स्पीड 512 से बढ़ा कर 1 एमबीपीएस कर दी गई है।
बीएसएनएल के जीएम कौसर खान ने बताया कि बीएसएनएल की पहचान लैंडलाइन के कारण हुई थी। इसलिए इस प्लान से और ग्राहको जोड़ा जाने की योजना है। इसके तहत 5 हजार से ज्यादा कनेक्शनों का लक्ष्य रखा गया है।