न्यू आर्यनगर में एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम से 8-10 बदमाश गन प्वाइंट पर तीन गोवंश, 30 हजार रुपये और गैस सिलेंडर लूटकर ले गए। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ, पुलिस चोरी की घटना बता रही है।
ट्रांसपोर्टर जगत पांचाल ने बताया कि उनकी न्यू आर्यनगर सी-ब्लाक में न्यू जय जगदम्बा ट्रांसपोर्ट कंपनी का आफिस और गोदाम है। गोदाम में ही उन्होंने तीन गोवंश रखे हुए हैं। सोमवार रात करीब दो बजे 8-10 बदमाश ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। नौकर मासूम और ट्रक चालक सूरत सिंह को गन प्वाइंट पर ले लिया।
बदमाशों ने तीनों गोवंश मालवाहक में चढ़ा ली। नौकर से 30 हजार रुपये और आफिस में रखा गैस सिलेंडर भी लूट लिया। वारदात के बाद सूरत सिंह ने उन्हें वारदात की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को इत्तला की। पुलिस ने मौका-मुआयना और छानबीन की।
एसएचओ सिहानी गेट यतेश पुनिया ने बताया कि छानबीन में मामला चोरी का निकला है। ड्राइवर और नौकर सोए हुए थे, जब गोवंश को चोर ले गए।