नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15133/15134) का संचालन शुरू किया है। ट्रेन की नियमित सेवा 20 अक्टूबर को छपरा से और 22 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होगी।
रेलवे के अनुसार, यह द्वि-साप्ताहिक ट्रेन छपरा से हर सोमवार और गुरुवार तथा आनंद विहार टर्मिनल से हर बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन सिवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल और इटावा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
छपरा से इसका प्रस्थान रात 10 बजे होगा और आनंद विहार टर्मिनल अगली सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं, जिससे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। ब्यूरो