फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने तोड़ा भरोसा: लद्दाख घूमना था इसलिए कर दी ताई की हत्या, हत्यारे के कपड़ों ने खोला हत्याकांड का राज

Fri, 27 Jan 2023 11:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद

सार

पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात को राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि वह लद्दाख घूमना चाहता था। लेकिन, उसके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
महिला बीडीसी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना में गुरुवार देर रात घर में सो रही दरोगा की मां वर्तमान बीडीसी के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतका के सोने के आभूषण भी गायब मिले। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी और 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया है। मृतका के देवर के पुत्र ने ही अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

अगौता के गांव अकबरपुर रैना निवासी गजवीर चौधरी की पत्नी सतवीरी देवी (60) अगौता ब्लॉक की बीडीसी थीं। जबकि, उनका बेटा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर इटावा में तैनात है। गुरुवार शाम को गजवीर सिंह भात देने के लिए मोदीनगर अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी पत्नी सतवीरी देवी अकेली मौजूद थीं। रात करीब 12 बजे गजवीर जब घर पर पहुंचे तो उनकी पत्नी खून से लतपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे अगौता पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसएसपी समेत एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल भी गायब थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

इस दौरान घटनास्थल से पड़ोस में स्थित मृतका के देवर के घर तक कुछ ब्लड स्पॉट पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस खून के धब्बों का पीछा करते हुए पड़ोसी देवर दुष्यंत के घर तक पहुंची। यह धब्बे दुष्यंत के घर के निचले हिस्से तक ही मौजूद थे। जहां दुष्यंत का 22 वर्षीय पुत्र सागर रहता है। 

पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात को राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि वह लद्दाख घूमना चाहता था। लेकिन, उसके पास पैसे नहीं थे। इस कारण उसने अपनी ताई की हत्या की योजना बनाई। साथ ही वह अपनी ताई के द्वारा पूर्व में कई बार धमकाने से भी नाराज था। 

योजना के तहत गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह छत के रास्ते सतवीरी देवी के घर पहुंचा। वह अपने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में मौजूद थीं। आरोपी घर से अपने साथ एक लोहे की हथौड़ी भी ले गया था। उसने कमरे में पहुंचते ही सतवीरी के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर दीवार से टकराती हुई जमीन पर गिर गई। 

इसके बाद उसने दो-तीन बार फिर से वार किए और सतवीरी को अचेत होने पर उनके कान का कुंडल, सोने की चेन व अंगूठी लेकर छत के रास्ते ही अपने घर लौट आया। अपना लॉवर, धोने के बाद वह फिर से सतवीरी के घर पहुंचा और स्पष्ट रूप से हत्या सुनिश्चित करने के लिए फिर से सिर पर तीन-चार वार किए और वापस अपने घर आकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके पास से आलाकत्ल भी बरामद किया गया है।

मर्चेंट नेवी में नौकरी छोड़ आया था सागर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। करीब छह माह तक ओमान में रहने के बाद वह नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। इस दौरान उसकी सहारनपुर निवासी एक युवती से दोस्ती भी हो गई थी। साथ ही कमाई की सारी रकम वह खर्च कर चुका था। अपने शौक पूरे करने के लिए वह कभी किसी से उधार लेता तो एक-दो बार घर में ही चोरी भी कर चुका था।

पुलिस को सुबह से ही कर रहा था गुमराह
पुलिस को वारदात की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को बार-बार गुमराह कर रहा था। बाद में खून के धब्बों से पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह फिर से नकार गया। लेकिन, पुलिस ने जब उसके दास्तों से पूछताछ की और उसके दिन में पहने कपड़ों के बारे में जानकारी की तो राज खुल गया। जिसके बाद आरोपी ने कहा कि उसकी पिटाई न की जाए, वह सारा राज बता देगा। साथ ही उसने बताया कि गुरुवार को उसने दो बार कोशिश की थी, लेकिन किन्ही कारणों से अंजाम नहीं दे सका था। हालांकि, रात में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मृतका के देवर के पुत्र सागर ने ही अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के पास से आलाकत्ल हथौड़ी, लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें