फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर कर दी बुजुर्ग की हत्या, बेटे पर डंडे और ईंट से किया हमला

Mon, 31 Mar 2025 06:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बुजुर्ग के बेटे पर डंडे और ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफराबाद के मौजपुर इलाके में रविवार को पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बुजुर्ग के बेटे पर डंडे और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के नाबालिग समेत तीन बेटों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त रहीसुद्दीन (60) के रूप में हुई है। वह अपने पत्नी मेहरुनिशा, दो बेटे हासिम और कासिम और बेटी सबीना के साथ मौजपुर के विजय मोहल्ला में रहते थे। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1.35 बजे पुलिस को विजय मोहल्ला मौजपुर में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रहीसुद्दीन और उनके बेटे कासिम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कासिम के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि रहीसुद्दीन का अपने पड़ोसी रफीक के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसी रफीक ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर उस पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। कासिम ने बताया कि रफीक कबाड़ी का काम करता है। सामान को लेकर उनका ढाई माह पहले उनका रफीक और उसके परिवार वालों से विवाद हो गया था। रविवार दोपहर उसका बेटा महमूद गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर आरोपी के परिवार वालों ने उनपर हमला कर दिया। रफीक की पत्नी ने अपने बेटे महमूद को चाकू लाकर दी।
विज्ञापन


महमूद ने उसके पिता रहीसुद्दीन के पेट में चाकू घोंप दिया। साथ ही हमलावरों ने उसकी डंडे से पिटाई की और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। कासिम ने बताया कि उनके पिता का इलाज चल रहा था। जहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर रईसुद्दीन के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने मामले में हत्या का धारा जोड़ दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके बेटों और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें