फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पड़ोसी के कुत्ते दरवाजे पर करते थे गंदगी, रंजिश में मार दी बेकसूर प्रिंस को गोली

Sat, 27 Dec 2025 10:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस की तीन टीम हमलावर की तलाश कर रही है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि दोनों परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
गली में बैठा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में शुक्रवार की शाम युवक को गोली मारने का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की तीन टीम उसकी तलाश कर रही है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि दोनों परिवारों के बीच कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल एक परिवार के कुत्ते पड़ोसी के दरवाजे पर गंदगी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। 

विज्ञापन

वहीं आरोप यह भी है कि पीड़ित परिवार जानबूझकर गली में गाड़ी पार्क करने के बाद रास्ता बंद कर देता था। ऐसे में दूसरे परिवार को गाड़ी लेकर निकलने में वहां से दिक्कत होती थी। शुक्रवार हुए झगड़े के बाद आरोपी परिवार ने गोली मारकर प्रिंस (19) को जख्मी कर दिया।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रिंस अपने परिवार के साथ ईस्ट नत्थू कॉलोनी, ज्योति नगर में रहता है। इसके मामा गली नंबर-6, प्रेम विहार, करावल नगर में रहते हैं। शुक्रवार शाम को प्रिंस अपने मामा के घर पर आया हुआ था। इस बीच मामा का पड़ोसियों से विवाद होने लगा। प्रिंस घर से बाहर निकला तो विवाद में मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन

इस बीच मामा के पड़ोसियों ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली प्रिंस को लगी और वह जख्मी हो गया। बाद में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोली चलाने वाला पक्ष मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें