मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बेटी के साथ खेलने आने वाली 7 साल की मासूम को पड़ोसी मोबाइल में पोर्न दिखाकर अश्लील हरकत करता था। करीब एक माह उसकी करतूत चली। मासूम ने अपनी मां से पड़ोसी के घर जाने से मना किया तो उसने पूछताछ की।
मासूम के खुलासे से परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
पहाड़गंज पुलिस के मुताबिक, पास के सरकारी स्कूल में दूसरी की छात्रा बच्ची के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय से वह पड़ोस में रहने वाली सहेली के घर खेलने जाती थी।
आरोप है कि 28 अगस्त से सहेली का पिता उससे अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने अपने मोबाइल पर मासूम को पोर्न दिखाया और छेड़छाड़ की। बात हद से गुजरी तो मासूम ने उसके घर आना-जाना बंद कर दिया। वह सहेली का नाम लेने में भी डरने लगी। मां ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।