फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश को हैप्पीनेस करिकुलम में रुचि, वहां के शिक्षा मंत्री सिसोदिया के साथ पहुंचे एक स्कूल

Thu, 26 Sep 2019 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरू किए गए हैप्पीनेस करिकुलम में बांग्लादेश ने रुचि दिखाई है।
  • बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री मोहम्मद जाकिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ दिल्ली के एक स्कूल का दौरा किया
  • उन्होंने हैप्पीनेस करिकुलम की समीक्षा करने और फायदेमंद बातें अपनाने की बात कही। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शुरू किए गए हैप्पीनेस करिकुलम में बांग्लादेश ने रुचि दिखाई है। बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री मोहम्मद जाकिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ बुधवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ शालीमार बाग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने हैप्पीनेस करिकुलम की समीक्षा करने और फायदेमंद बातें अपनाने की बात कही। 

विज्ञापन


इस दौरान, बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों और उपमुख्यमंत्री को अपने देश आने का न्यौता दिया, ताकि वे वहां बच्चों के बीच इस पाठ्यक्रम की अच्छी बातों को साझा कर सकें। 

मालूम हो कि जुलाई में मध्य प्रदेश, पुड्डुचेरी, नगालैंड व मणिपुर के शिक्षा मंत्रियों ने हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अपने यहां लागू करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने हैप्पीनेस करिकुलम और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हमने बजट का 25 फीसदी शिक्षा को देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें