पड़ोसियों ने नाबालिग छात्रा को नशीला दूध पिलाकर घर से अगवा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 11वीं की छात्रा घर में अकेली थी। मौका पाकर पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके घर पहुंच गए। युवक घर में घुसे तो छात्रा दूध पी रही थी।
दोनों ने छात्रा से पानी मंगा। छात्रा जब पानी लाने गई तो युवकों ने दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया। दूध पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। दोनो युवक उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने से अपहरण कर घर से पड़ोस में अपने घर में ले गए। जहां उसके साथ दोनो युवकों ने दुष्कर्म किया।