फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाने पर पड़ोसी ने की पिटाई, बाइक से हटाने की दी थी चेतावनी, बात न मानने पर पीटा

Mon, 03 Jul 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कमल का आरोप है कि 10 दिन पहले वह अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसे पड़ोसी ललित सैनी मिला। ललित ने उसे स्टीकर हटाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री पार्क इलाके में बाइक पर कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे स्टीकर हटवाने की धमकी दी। स्टीकर नहीं हटाने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

कमल अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता है। वह मेडिकल के सामान की डिलीवरी करता है। उसने अपनी बाइक पर कट्टर हिंदू का स्टीकर लगाया है। कमल का आरोप है कि 10 दिन पहले वह अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसे पड़ोसी ललित सैनी मिला। ललित ने उसे स्टीकर हटाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन

रविवार रात 11 बजे पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल से घर आ रहा था। एफ ब्लॉक के पास ललित ने उसे पकड़ लिया और धमकाते हुए कहा कि स्टीकर नहीं हटाया है। आज तुम्हें सबक सिखाते हैं। उसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें