फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: थप्पड़ मारने का विरोध करने पर पड़ोसी ने चाकू गोदा, नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, प्रेम नगर इलाके की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में थप्पड़ मारने का विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों ने एक युवक को चाकू गोद दिया। पेट में चाकू लगने से 22 साल का सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के मौसेरे भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सचिन अपने परिजनों के साथ प्रेम नगर दो किराड़ी में रहता है। उसके मौसेरे भाई रणजीत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सचिन के घर के पड़ोस में रहता है। वह पश्चिम विहार इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसका छोटा भाई कुलदीप और मौसी का लड़के सचिन का कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपी लड़के के बड़े भाई ने कुलदीप और सचिन को थप्पड़ मार दिया। आरोपी के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकाल लिया और सचिन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सचिन पेट में चाकू लगने से लहूलुहान हो गया और दोनों आरोपी वहां से भाग गए। राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम ने दो दिन बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि वे नाबालिग हैं। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें