फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पड़ोसी: प्लॉट पर महिला को अकेला पाकर बनाया हवस का शिकार, चिल्लाने पर बंद कर दिया मुंह, किशोरी से छोड़छाड़

Thu, 09 Mar 2023 06:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

दो अलग-अलग मामलों में से एक में पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके अलावा एक और मामले में दूध लेने जा रही एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं के विरूद्ध अपराध निरंतर जारी है। बहीन थाना अंतर्गत पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके अलावा दूध लेने जा रही एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। महिला थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

पहले मामले में महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती छह मार्च को रात के करीब साढ़े आठ बजे वह घर के नजदीक बने अपने प्लॉट पर गई थी। उसे अकेला देखकर पड़ोस का ही रहने वाला सचिन और उसका चचेरा भाई सोनू प्लॉट में आ गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मुंह दबा दिया, जिसके बाद सचिन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सोनू ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाई। आरोपियों ने किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बीती सात मार्च को शाम के करीब साढ़े पांच बजे पशुओं का दूध लेने के लिए अपने प्लॉट पर गई हुई थी। उसी दौरान रास्ते में संदीप नाम के युवक ने प्लॉट में उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और पर्ची पर अपना नंबर लिखकर उसे देने लगा। उसकी बेटी घबरा कर रोती हुई घर आई। रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। कुछ समय बाद संदीप का बड़ा भाई नितेश तीन युवकों को लेकर उसके घर पर आया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें