फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने सोती किशोरी को बनाया हवस का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अकेला सोता हुआ पाकर घर में घुसे पड़ोसी ने उसे हवस का शिकार बना डाला। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का परिवार पास के ही एक गांव में शनिवार की शाम को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

पारिवारिक कार्यक्रम होने से परिवार के अधिकतर सदस्य वहीं रुक गए थे, जबकि 16 वर्षीय किशोरी खाना खाने के बाद घर चली आई थी।
विज्ञापन

कुंडी नहीं लगाई तो बन गई शिकार

परिवार के अन्य लोगों को घर में आने-आने में दिक्कत न हो इसलिए दरवाजे में उसने कुंडी नहीं लगाई और अपने कमरे में जाकर सो गई।

दरवाजा खुला देख कर पड़ोस में रहने वाला उधम सिंह घर में घुस आया। अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया।

परिवार वालों के पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। एसएचओ एनआईटी सुश्री सुशील ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें