फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी से दुर्व्यवहार पर पड़ोसी ऑटो चालक की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंझावला इलाके की घटना, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के कंझावला इलाके में पत्नी से दुर्व्यवहार करने पर एक युवक ने पड़ोसी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दुलार हलदर के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे कंझावला थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक की उसके पड़ोसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल दुलार हलदर को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर छानबीन में पता चला कि मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला दुलार हलदर जेजे कॉलोनी सावदा में रहता था। वह पेशे से ऑटो चालक था। शुक्रवार सुबह दुलार अपने घर के बाहर अपना ऑटो साफ कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान दुलार ने अपने पड़ोसी अजय की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया।
इस बात पर उसकी अजय के साथ हाथापाई हो गई, इस दौरान अजय ने दुलार का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में रामा विहार स्थित सिग्नस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय झंडेवालान स्थित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। शुरुआती पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, अजय का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें