फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होटलों से लेकर किरायेदारों तक के सत्यापन में बरत रहे लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा में लापरवाही
विज्ञापन

- राजधानी में सुरक्षा जांच के दौरान सामने आ रहीं खामियां, कई होटल-गेस्ट हाउस में इंतजाम अधूरे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। दूसरी ओर लोगों की लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। पुलिस की सुरक्षा जांच के दौरान होटल, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों में लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है। इसी तरह किरायेदारों और कर्मचारियों के सत्यापन में बरती जा रही लापरवाही चिंता का विषय है। हालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और किरायेदारों की जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस लोगों से किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों के सत्यापन के साथ इन स्थानों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने का निर्देश जारी कर चुकी है। इसके बावजूद जांच के दौरान ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


होटल गेस्ट हाउस में सुरक्षा इंतजाम अधूरे
सुरक्षा की जांच के दौरान होटलों और गेस्ट हाउसों में कई खामियां सामने आई है। कहीं सीसीटीवी कैमरों की संख्या पर्याप्त नहीं हैं तो कहीं कैमरों की रिकार्डिंग और निगरानी व्यवस्था में खामी मिल रही है। कई जगहों पर आने-जाने वालों के रिकार्ड रखने और पहचान पत्र की जांच को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा कहीं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर नहीं मिला तो कहीं सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर होटल और गेस्ट हाउस पर निगरानी रखना अहम है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग यहां ठहरते हैं। ऐसे में बिना उचित सत्यापन और रिकार्ड के किसी व्यक्ति का ठहरना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस और लोगों के आपसी तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया जा सकता है। ऐसे में मकान मालिक, होटल संचालक और कारोबारी को अपने स्तर पर सत्यापन और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में छोटी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।

राजीव रंजन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व दिल्ली पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें