नीट पेपर लीक मामले में पुणे से गिरफ्तार मनीषा संजय हवलदार को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के रूप में कार्यरत थीं। आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अनुवाद के लिए आए फिजिक्स के प्रश्न साझा किए।
सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पुणे की फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी की अर्जी स्वीकार करते हुए आरोपी से कस्टोडियल पूछताछ की अनुमति दी।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मनीषा हवलदार नीट-यूजी परीक्षा में अनुवादक के रूप में कार्यरत थीं। आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अनुवाद के लिए आए फिजिक्स के प्रश्न साझा किए।
सीबीआई ने उन्हें 22 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में कार्यरत मनीषा इस मामले की मुख्य आरोपी हैं और नीट-यूजी 2026 के फिजिक्स पेपर लीक की प्रमुख स्रोत मानी जा रही हैं।