फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-JEE RESULTS: केजरीवाल बोले, प्रतिभा का धन से कोई संबंध नहीं

Tue, 20 Oct 2020 07:11 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कई छात्र कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद नीट और जेईई में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने  कहा कि प्रतिभा का धन से कोई संबंध नहीं होता।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सफल छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में धन की समस्या नहीं होगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने उनके लिए छात्रवृत्ति एवं ऋण के तौर पर दस लाख रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 569 छात्र सफल हुए हैं जबकि 443 छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 53 छात्र सीधे आईआईटी में नामांकन के योग्य हैं।

 उन्होंने कहा कि नीट में सफल 569 विद्यार्थियों में से 379 (67 फीसदी) छात्राएं हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 48 विद्यार्थियों ने नीट में 720 अंक में से 520 से अधिक अंक हासिल किए हैं और तमन्ना गोयल ने 11वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि तमन्ना गोयल के पिता बेरोजगार हैं और उनकी मां आसपास के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि 680 अंक हासिल करने वाले कुश गर्ग के पिता छोटे दुकानदार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेईई में आरपीवीवी पश्चिम विहार के पांच छात्र आईआईटी के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। जेईई में 189वीं रैंक हासिल करने वाले आयुष बंसल के पिता किताब की दुकान पर काम करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि निखिल ने जेईई में 678वीं रैंक हासिल की है और उसे आईआईटी-बंबई में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ने की पेशकश मिली है। उसके पिता साइकिल की मरम्मत करते हैं। उन्होंने कहा कि गर्वित बत्रा ने 1228वीं रैंक हासिल की है और उसके पिता एयरकंडीशनर बनाने वाले मिस्त्री हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि अच्छी शिक्षा से देश में एक पीढ़ी में ही गरीबी खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें