फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुसाइड नोट लिख नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा- अब तक साजिश या उकसावे के संकेत नहीं मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी इलाके में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय रेनु मीणा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रेनु राजस्थान के अलवर जिले के बंधोखर गांव की रहने वाली थीं। वह दिल्ली में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थीं।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 13 जून को पालम गांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक किशोरी को बेहोशी की हालत में द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया है। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया और अपराध टीम ने साक्ष्य जुटाए। घर की तलाशी के दौरान एक नोटबुक बरामद हुई, जिसमें हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य संबंधित सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में किसी साजिश, दबाव या आत्महत्या के लिए उकसाने के संकेत नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी किसी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया है और न ही किसी के खिलाफ आरोप लगाया है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने सुसाइड नोट की सामग्री या आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा करने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छात्रा का शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें