फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2019: फरीदाबाद के स्वास्तिक ने पाया ऑल इंडिया में चौथा स्थान, जानें कौन है टॉपर

Thu, 06 Jun 2019 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्तिक भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित हो चुका है। फरीदाबाद का स्वास्तिक चौथा टॉपर बना है।

विज्ञापन

नीट परीक्षा में कुल 1519375 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 1510755 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके आधार पर 797042 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई कर ली है। बीते साल के मुकाबले इस साल के परिणामों को सुधार देखा गया।

नीट परीक्षा में 92.85 प्रतिशत छात्रों ने क्वालीफाई किया है। नीचे पढ़ें टॉप 10 छात्रों के नाम-

रैंक - टॉपर का नाम - अंक - राज्य

01 - नलिन खंडेलवाल - 701 - राजस्थान

विज्ञापन

02 - भाविक बंसल - 700 - दिल्ली
03 - अक्षत कौशिक - 700 - उत्तर प्रदेश
04 - स्वास्तिक भाटिया - 696 - हरियाणा
05 - अनंत जैन - 695 - उत्तर प्रदेश
06 - भट सार्थक राघवेंद्र - 695 - महाराष्ट्र
07 - माधुरी रेड्डी जी - 695 - तेलंगाना
08 - ध्रुव कुशवाहा - 695 - उत्तर प्रदेश
09 - मिहिर राय - 695 - दिल्ली
10 - राघव दुबे - 691 - मध्य प्रदेश

टॉप 50 में शामिल हैं दिल्ली-हरियाणा-पंजाब-यूपी के ये बच्चे

दिल्ली

विज्ञापन

भाविक बंसल, महीर राय, रिदम अग्रवाल, हर्ष जैन, अप्रूव राघव, पार्थ गिल, गौतम चिलानी, विश्व राकेश, वरुण चोपड़ा।
यूपी
अक्षत कौशिक, अनंत जैन, ध्रुव कुशवाहा, हार्दिक गुप्ता, अनुराग गौतम।
हरियाणा
स्वास्तिक भाटिया, मोहित, आशु, शिखर गुप्ता।
पंजाब
आर्यन कक्कड़, लोहितशव्या गोयल।

ग्रेटर नोएडा की अदिति वर्मा

ग्रेटर नोएडा की अदिति वर्मा ने 720 में 634 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 2279 रैंक हासिल की है, वहीं ओबीसी कैटेगरी में उनकी रैंक 644 है। अदिति के पिता मनोजत वर्मा सादोपुर के रहने वाले हैं। वह आज ही दिल्ली आए हैं। वह दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें