15 हजार रुपये व शील्ड मिली
संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने स्कूलों के 13 उत्कृष्ट शिक्षकों को एनडीएमसी शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में आयोजित समारोह में एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड, शॉल और 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की।
सम्मानित शिक्षकों में अटल आदर्श विद्यालयों के आठ और नवयुग स्कूलों के पांच शिक्षक शामिल हैं। उन्हें विद्यार्थियों की शिक्षा, रचनात्मकता, नवाचार व समग्र विकास में योगदान के लिए चुना गया।
अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा केवल अंक और परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, सहानुभूति व जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। पुरस्कार पाने वालों में विजय पाल, केके शर्मा, हेमंत कुमार, सतीश कुमार, चंद्र किरण, अरुण कुमार, घनश्याम वर्मा, मेघना कश्यप, सुनीता दीवान, भवानी, स्वाति साहनी, रेनू कुमारी व अंजनी प्रसाद शामिल हैं।