फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विरोध-प्रदर्शन से प्रभावित क्षेत्रों में एनडीएमसी ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल एवं सदस्य अनिल वाल्मीकि ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के साथ में भाग लिया। अभियान के दौरान मंडी हाउस में नेपाल एवं ईरान के दूतावासों के बाहर सहित विरोध-प्रदर्शन से प्रभावित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में गंदगी और कचरे को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों, दूतावासों में आने-जाने वाले लोगों और स्कूलों के विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर से शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण मंडी हाउस, जंतर-मंतर, जनपथ और कनॉट प्लेस के आसपास सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कचरा जमा हुआ। यहां पर प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों और नागरिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर हरित पट्टियों, पेड़-पौधों और फुटपाथों को क्षति पहुंची, जबकि कुछ शौचालयों में तोड़फोड़ भी पाई गई। दीवारों पर पोस्टर चिपकाने और नारे लिखने से भी सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें