फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सड़क कटाई पर एनडीएमसी ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
-आपात स्थिति में ही एनडीएमसी अध्यक्ष की मंजूरी से मिलेगी अनुमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून के दौरान जनसुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक सड़क कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
एनडीएमसी ने सभी विभागों, यूटिलिटी एजेंसियों, ठेकेदारों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे निर्देशों का सख्ती से पालन करें। एनडीएमसी ने कहा कि इस अवधि में जलभराव, सड़क क्षति, ट्रैफिक जाम और लोगों को असुविधा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे सड़कों की मजबूती बनी रहेगी और एनडीएमसी क्षेत्र में आवागमन सुरक्षित होगा। एनडीएमसी की ओर से 1 जुलाई से 30 सितंबर तक किसी भी तरह की रोड कटिंग की नई अनुमति नहीं दी जाएगी। इमरजेंसी कार्य के लिए एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा की पूर्व मंजूरी पर केस-दर-केस अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के पहले कार्य पूरे करना अनिवार्य
मानसून से पहले चल रहे कटाई कार्य पूरे कर सड़क को समतल और बहाल करना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान जिन कामों की अनुमति पहले मिल चुकी है उस पर काम शुरू नहीं हुआ, ऐसे कार्य 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें