पूर्वी दिल्ली।
उस्मानपुर क्षेत्र में डीडीए की जमीन पर विकसित पार्क अवैध पार्किंग की वजह से हरित क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है। क्षेत्र में पार्क के नाम पर निर्धारित जमीन पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसके चलते उसकी सुंदरता और उद्देश्य प्रभावित हो रहे हैं। जहां पार्क का निर्माण पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लोगों को खुला सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है, वहीं यहां स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। संवाद