फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDMC अस्थायी कर्मियों से सीएम ने पूरा किया वादा

Fri, 31 Jan 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथ लगाम पहुंचने से पहले ही एनडीएमसी ने उनके फैसलों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एनडीएमसी ने दिल्ली सरकार के पिछले दिनों के कुछ फैसलों को ध्यान में रखते हुए अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया है। साथ ही इलाके के लोगों को मुफ्त पानी और बिजली पर सब्सिडी देने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


एनडीएमसी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जनता एवं कर्मचारियों को राहत देने वाले कई फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसके चलते अब मुख्यमंत्री के इलाके के लोगों को भी मुफ्त पानी और बिजली पर सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी।

एनडीएमसी ने पांच सौ दिन से अधिक समय से काम करते हो चुके अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। एक अप्रैल 2014 से इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे कर्मचारियों के लिए आयु सीमा की कोई शर्त नहीं होगी।
विज्ञापन


एनडीएमसी के क्षेत्र में भी प्रति कनेक्शन पर 20 हजार लीटर पानी हर महीने मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही हर महीने बिजली की चार सौ यूनिट खपत पर सब्सिडी देने के निर्णय पर भी मोहर लगाई गई।

एनडीएमसी ने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए भी एक निर्णय लिया है। जिसके तहत अब 50 लाख रुपये तक के ठेकों का विश्वसनीयता समझौते के तहत स्वतंत्र पर्यवेक्षकों से तीसरे पक्ष के रूप में ऑडिट कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें