फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA 3.0 Cabinet: 10 साल में पहली बार गाजियाबाद को नहीं मिला मंत्री; दो बार वीके सिंह मंत्रिमंडल का रहे हिस्सा

Sun, 09 Jun 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

2014 में भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया गया। 2019 में दोबारा वीके सिंह चुनाव जीतकर संसद पहुंचे तो उन्हें एक बार फिर मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद से नवनिर्वाचित सांसद अतुल गर्ग - फोटो : फेसबुक फोटो atulgargbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गाजियाबाद के सांसद को मंत्रिमंडल में कोई स्थान नहीं मिला है। पिछले दो चुनावों में गाजियाबाद से सांसद रहे वीके सिंह केंद्र में मंत्री रहे।

विज्ञापन


2014 में भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया गया। 2019 में दोबारा वीके सिंह चुनाव जीतकर संसद पहुंचे तो उन्हें एक बार फिर मंत्री बनाया गया और उन्हें केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्रालय मिला। यह पहली बार है जब कि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। अतुल गर्ग का कहना है कि वह जनता की सेवा के लिए सांसद बने हैं। उन्हें मंत्रिपद का कोई मोह नहीं है।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक और मंत्री
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को सभी विधायक, मंत्री और महानगर अध्यक्ष और लोकसभा संयोजक अजय शर्मा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें