फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी तिवारी के बेटे के शव का पोस्टमार्टम आज, कल संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

Wed, 17 Apr 2019 08:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनडी तिवारी के साथ रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जांच के  बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि 40 वर्षीय रोहित की मौत अस्पताल में लाने से पहले ही हो गई थी। अस्पताल में रोहित की मां उज्ज्वला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


 डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस का कहना था मंगलवार शाम उनके कमरे में जब घर का नौकर खाना देने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर लेटे रोहित के मुंह से खून आते देखा था। साथ ही तकिए पर भी खून जमा हुआ पाया गया है। देर रात दक्षिणी दिल्ली पुलिस के डीसीपी विजय कुमार ने बताया रोहित के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। एम्स में बुधवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रोहित तिवारी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी मौत के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला था पिता का नाम
एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद डीएनए जांच की बदौलत रोहित को एनडी तिवारी के बेटे के रूप में कोर्ट से मान्यता मिली थी। साल 2008 में रोहित ने कोर्ट में एनडी तिवारी के बेटे होने का दावा किया था। इस मामले को खारिज करने के लिए एनडी तिवारी की ओर से अपील भी की गई थी। कोर्ट में लंबी सुनवाई के  बाद डीएनए जांच कराने के आदेश दिए गए थे। जांच में रोहित का जैविक पिता साबित होने के बाद एनडी तिवारी ने भी उन्हें अपने बेटे के तौर पर अपना लिया था। पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को एनडी तिवारी का निधन हुआ था। 11 मई 2018 को मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित तिवारी वैवाहिक बंधन में बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें