फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: बुलंदशहर में चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

Wed, 17 Apr 2019 07:49 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जनपद की पांच विधानसभाओं के मतदाता बृहस्पतिवार को अपने मत का प्रयोग कर अपने माननीय चुनेंगे। मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे। मंगलवार शाम छह बजे आयोग के निर्देशानुसार जनपदभर में प्रचार थम गया है।

विज्ञापन


जनपद की सात विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होना था। पहले चरण में खुर्जा व सिकंदराबाद विधानसभा सीट के मतदाताओं ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए अपना मतदान किया। वहीं, जनपद की अन्य पांचों विधानसभा सीटों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है।

चुनाव आयोग ने सभी दलों को प्रचार प्रसार के लिए 16 अप्रैल की शाम छह बजे तक का समय दिया था। इसी के तहत मंगलवार को सुबह से ही सभी दलों के प्रत्याशी जनपदभर में विभिन्न स्थानों पर रोड शो व जनसंपर्क करते हुए नजर आए। 18 अप्रैल को जनपद की पांच विधानसभाओं में करीब 17.82 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि गत 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर में 60 फीसदी मतदान हुआ था। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग ने बूथ पर मतदान का समय बढ़ा दिया है।

बढ़े हुए समय में उन मतदाताओं को कवर किया जाएगा जो घर से सवेरे काम पर निकल जाते हैं और पांच बजे के बाद घर लौटते हैं। इन दो घंटों में मतदान का ग्राफ काफी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने की अपील की है। जिससे जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें