तीर्थ यात्रा विकास समिति के कमल बंसल ने बताया कि आवेदन करने की प्रक्रिया तय की जा रही है।
लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय विधायक, डीसी ऑफिस व तीर्थयात्रा विकास समिति में किसी एक जगह आवेदन जमा कर सकेंगे।
नियत संख्या से ज्यादा आवेदन मिलने पर सरकार ड्रा निकालेगी। जिनका ड्रा निकलेगा वह यात्रा पर जाएंगे। बाकी की वेटिंग लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
इन पांच रूट पर 3 दिन व 2 रातों की यात्रा मुफ्त
-दिल्ली-मथुरा-वृंदावन।
-दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ।
-दिल्ली-पुष्कर-अजमेर।
-दिल्ली-अमृतसर-बाघा-आनंदपुर साहिब।
-दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू।