साइबर सिटी में डेंगू व चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को डेंगू के 35 और चिकनगुनिया के 2 केस सामने आए हैं। इनमें केवल डेंगू के 4 केस कंफर्म हुए हैं।
अन्य को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। इसी के साथ डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। इसमें 14 दूसरे राज्यों व जिलों के हैं, लेकिन इलाज गुड़गांव के अस्पताल में हुआ है। वहीं, चिकनगुनिया के भी दो केस सामने आए हैं।
अब तक चिकनगुनिया के पांच मरीजों की पुष्टि हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि स्थिति सामान्य है। डेंगू संदिग्धों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है जबकि कंफर्म केस 69 हो गए हैं।