एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की झमाझम बारिश के लिए 26 जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 जुलाई से व मैदानी इलाकों में 26 जुलाई से भारी बारिश की संभावना जताई है।
पूर्वी यूपी व उत्तराखंड में लगातार कुछ जगह भारी बारिश होगी। इससे सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उत्तराखंड में ज्यादातर जगह, हिमाचल प्रदेश व यूपी में कुछ जगह बारिश हुई।
न्यूनतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।