फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में 15 के बजाय 8 साल में आटो होंगे बाहर

Wed, 31 Dec 2014 01:55 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने एनसीआर क्षेत्र के शहरों में आटो और टैंपो की लाइफ में कमी कर दी है। अब एनसीआर में आटो 15 साल के बजाय 8 साल में ही शहर से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके चलते पुराने आटो-टैंपो की फिटनेस पर रोक लगा दी गई है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लखनऊ में आयोजित बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

ग्रीन ट्रिब्युनल ने दिल्ली व एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर परिवहन विभाग को कड़क कदम उठाने के आदेश दिए हैं। पहले 15 साल पुराने वाहनों को बाहर करने का निर्णय लिया गया था, अब आटो-टैंपो की संचालन अवधि घटा दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की पिछले सप्ताह लखनऊ में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ हुई बैठक में आटो की लाइफ 15 से घटाकर आठ साल और विक्रम टैंपो की 10 साल से सात साल कर दी गई।
विज्ञापन


इस निर्णय को एक जनवरी से एनसीआर में लागू किया जा रहा है। आरटीओ ने पुराने आटो-टैंपो की फिटनेस रोकने के आदेश दिए हैं। इसको 31 दिसंबर से ही संभाग के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा।

एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि आटो की लाइफ वास्तव में सात साल ही होती है। इसके बाद वह प्रदूषण फैलाना शुरू कर देता है। ऐसे में इसका संचालन बंद करना ही उचित है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें