फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब NCR की महिलाएं भी ये करेंगी?

Fri, 17 Jan 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में अब महिलाएं भी आटो और रेडियो टैक्सियां चलातीं नजर आएंगी। परिवहन विभाग ने एनसीआर परमिटों में महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को परिवहन अफसरों की बैठक में परमिट और डीएल जारी करने में आरक्षण का निर्णय लिया गया। इससे नाइट शिफ्ट में काम से लौटने वाली महिला कर्मचारियों को सुविधा रहेगी।

परिवहन विभाग की प्राथमिकता जल्द से जल्द एनसीआर आटो संचालन कराने की है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। परिवहन उपायुक्त एके पांडे ने दिल्ली परिवहन विभाग के अफसरों के साथ आयोजित बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


रेडियो टैक्सियों के एनसीआर संचालन की अनुमति फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन आटो के चलने का रास्ता साफ हो गया है। फरवरी में आयोजित बैठक में इसके लिए यूपी, हरियाणा व दिल्ली के परिवहन अफसर नियमों पर अंतिम मुहर लगा देंगे। आटो की संख्या आदि कुछ मामलों में सहमति बननी बाकी है।

यह भी पढ़ें: ये क्या करने जा रही हैं गर्ल्स कॉलेज की लड़कियां?

फिलहाल, आरक्षण पर निर्णय हो गया है। परिवहन विभाग ने निर्णय लिया है कि एनसीआर आटो के परमिट में महिलाओं को 20 फीसदी और संचालन में 15 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। बल्क में एनसीआर परमिट लेने वालों को अपने यहां महिला चालकों को रखना होगा।
विज्ञापन


इस नियम को महिला सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इसको हर हाल में लागू कराया जाएगा। आरटीओ संजय माथुर ने बताया कि रात में आने-जाने वाली महिलाओं को ऐसी टैक्सियों-आटो की सेवा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिनकी चालक महिलाएं ही होंगी।

यह निर्देश पिछले वर्ष दिल्ली गैंगरेप के बाद जारी किए गए थे, लेकिन लागू नहीं हुए। अब नई परमिट नीति में इसको प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें