सर्दी में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने कोहरे को ध्यान में रख 66 से अधिक ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 42 ट्रेन के फेरे कम कर दिए हैं। यह ट्रेन पूरे सप्ताह नहीं चलकर सप्ताह में दो-चार दिन ही चलेंगी। करीब आधा दर्जन ट्रेन को रेलवे ने परिवर्तित रूट पर चलाने का निर्णय लिया है।
कोहरा की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक या तो निरस्त कर दिया है या उनके फेरे में कटौती करके चलाई जाएंगी। निरस्त की गई ट्रेनों में जिन्होंने टिकट की बुकिंग की है उन्हें भी परेशान होना पड़ेगा।
कोहरे के कारण निरस्त रहने वाली मुख्य ट्रेन
ट्रेन का नाम कब से कब तक निरस्त रहेंगी
. अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक
.वाराणसी-गोंडा-वाराणसी इंटरसिंटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
. नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक
. अमृतसर-लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 25 जनवरी तक
. अंबाला-बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक
. ऊंचाहार एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 2 फरवरी तक
. लिच्छवी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 2 फरवरी तक
. बरेली-प्रयाग-बरेली पैसेंजर 16 दिसंबर से 1 फरवरी तक
. जम्मूतवी-हरिद्वार-जम्मूतवी 22 दिसंबर से 27 जनवरी तक
. अनवरगंज एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 29 जनवरी तक
. श्रीगंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 दिसंबर से 30 जनवरी तक
. नई दिल्ली-मालदा टाउन 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक
कई ट्रेन निरस्त रहेंगी
अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी, चोपन-शक्तिनगर वाराणसी लिंक एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, छपरा-वाराणसी-छपरा इंटरसिटी, हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस, मऊ-लखनऊ-मऊ एक्सप्रेस, डबल डेकर दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, सियालदा-आनंद विहार-सियालदा एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, पटना-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस।
इन ट्रेन के फेरे किए गए कम
आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। बुधवार को यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार व रविवार को निरस्त रहेगी। राजेंद्र नगर-दिल्ली संपूर्ण क्रांति बुधवार को निरस्त रहेगी। दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी शुक्रवार को निरस्त रहेगी। जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-गया महाबोधि शुक्रवार को निरस्त रहेगी। बरौनी-लखनऊ मंगलवार को व लखनऊ जंक्शन-बरौनी बुधवार को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेगी। दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर शुक्रवार को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेगी। इनमें मुख्य रूप से पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस, रांची-अजमेर-रांची एक्सप्रेस शामिल हैं।