फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक के खिलाफ हुए NCR के गुर्जर

Tue, 01 Sep 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर अखिल भारतीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सोमवार को घोषणा की है कि एनसीआर क्षेत्र का गुर्जर समाज गुजरात के हार्दिक पटेल का समर्थन नहीं करेगा। पटेल के आंदोलन से एनसीआर के गुर्जरों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। लोगों से भ्रमित नहीं होने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष रनवीर चंदीला ने कहा कि गुर्जरों के आरक्षण के लिए पहले से ही आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में राजस्थान में गुर्जर 72 किसानों को शहीद करा चुके हैं।

जब गुर्जर आंदोलन को लेकर देश में आवाज उठाई गई तो हार्दिक कहां थे। उन्होंने गुर्जर आंदोलन के लिए एक शब्द भी बोलना उचित नहीं समझा था।

एनसीआर का गुर्जर हार्दिक के ऐलान का विरोध करता है। इस आंदोलन में गुर्जरों के मुखिया कर्नल बैंसला को जानकारी नहीं दी है तो फिर आंदोलन में भाग कैसे ले लेंगे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आंदोलन गुर्जर हाथों में तलवार लेकर नहीं

गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि एनसीआर के गुर्जरों को भ्रमित होने से रोकने के लिए जगह-जगह पंचायतें कराई जाएंगी। इसमें आरक्षण और आंदोलन की हकीकत बताई जाएगी।

हार्दिक एक पार्टीदार राजनीति के तहत आंदोलन का चला रहे हैं और स्वयं भी भ्रमित हैं। एक बार तो कहते हैं कि उन्हें भी ओबीसी का आरक्षण दिया जाए वहीं दूसरे ही पल कहते हैं कि देश में इस व्यवस्था को ही खत्म कर दिया जाए।

भाटी ने कहा कि हार्दिक पहले यह बताएं कि आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं या विरोध कर रहे हैं। वहीं आंदोलनकारी नेता राजकुमार भाटी ने कहा कि गुर्जरों को आंदोलन करना है या नहीं, आरक्षण समिति ही इसका निर्णय लेगी।

गुर्जर हाथों में तलवार लेकर नहीं बल्कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे। एनसीआर का गुर्जर हार्दिक के साथ नहीं है। इससे भ्रमित न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें