फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में मानसून का इंतजार खत्म, बारिश जल्द ही लेकर आएगी राहत

Sun, 03 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जल्द होगी बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजधानी में मानसून की आधिकारिक घोषणा के साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड में 72 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही दे चुका है। 
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में मानसून का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। तय समय के अनुसार मानसून एक्सप्रेस दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में पहुंच गई है।

इसका असर यह रहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 30.2 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में अकेले दिल्ली में 23.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश का अनुमान

बारिश - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली एनसीआर में शनिवार तड़के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से शनिवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। बादल दिनभर छाए रहे, लेकिन बारिश कहीं-कहीं पड़ी। 

दिन में एक बार हल्की धूप के चलते थोड़ी उमस ने लोगों को परेशान किया था मगर शाम होते ही चली हल्की हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। अगले 24 घंटे में तेज बारिश और राहत लेकर आएगी। 

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में मानसून पहुंचने का समय 29 जून है इसमें चार दिन आगे व पीछे हो सकता है, मगर इस बार मानसून आगे नहीं गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें